प्रथम पारीप्रातः 09:30 से अपराह्न 12:45 तक
- कक्षा 9अंग्रेजी
- कक्षा 10—
- कक्षा 11अंग्रेजी अनिवार्य
- कक्षा 12समाज शास्त्र
द्वितीय पारीअपराह्न 01:15 से सायं 04:30 तक
- कक्षा 9—
- कक्षा 10अंग्रेजी
- कक्षा 11समाज शास्त्र
- कक्षा 12अंग्रेजी अनिवार्य
डॉ. अजय भाम्बी
पॉजिटिव- अपनी लगन और मेहनत से फायदा हासिल करेंगे। परिवार में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। जमीन या वाहन की खरीद-बिक्री से जुड़ी कोई योजना बना रहे हैं तो उस पर अमल करने का अच्छा समय है। इसमें सफलता निश्चित है। पारिवारिक मामलों में आपका सहयोग घर के लोगों का मनोबल और आत्मविश्वास बनाए रखेगा।
नेगेटिव- युवाओं और विद्यार्थियों को अपने प्रयासों में नाकामयाबी मिलने से चिंता रहेगी। ऐसी स्थिति में मनोबल बनाए रखना जरूरी होगा। किसी की बात पर आंख मूंदकर भरोसा करने के बजाय अपने फैसलों को प्राथमिकता दें। इससे परेशानियों में पड़ने से बचेंगे।
करियर- कारोबार की गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। फोन पर किसी महत्वपूर्ण बातचीत से लाभदायक परिस्थितियां बनेंगी। हालांकि पैसों के लेनदेन में दूसरों की बातों पर भरोसा न करें। मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करने वाले लोगों को जल्द ही कोई उपलब्धि हासिल होगी।
लव- पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल में कुछ कमी रहेगी। इसका असर घर के माहौल पर भी पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
हेल्थ- शरीर और जोड़ों में दर्द की परेशानी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2
डॉ. बबीना
आज आपका साहस और कुछ अलग करने की सोच फायदेमंद साबित होगी। बच्चों की जिज्ञासा और उनकी मासूम बातों से परिवार की किसी उलझन का अनोखा समाधान मिलेगा। अपने पास मौजूद पैसे को किसी नए और अलग तरह के आइडिया पर लगाने का विचार बनेगा। बिजनेस में पुराने तरीकों की बजाय नए प्रयोग करने से फिर तरक्की होने लगेगी। हालांकि जरूरत से ज्यादा उत्साह में सुरक्षा नियमों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।
करियर- एविएशन, स्टार्टअप को आगे बढ़ाने, ट्रैवल व्लॉगिंग और गेमिंग इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मौका मिलेगा। इंटरव्यू देने वाले लोगों का बेबाक अंदाज और नई सोच उन्हें दूसरे उम्मीदवारों से अलग पहचान दिलाएगी। काम में आधुनिक तकनीक और नए टूल्स का इस्तेमाल करने से सहकर्मी भी प्रभावित होंगे।
लव- किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात आपके जीवन में नया उत्साह ला सकती है। प्रेमी-प्रेमिका अचानक किसी पहाड़ी इलाके या झील के किनारे घूमने जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं। पार्टनर पर अपनी शर्तें थोपने के बजाय उन्हें अपने फैसले लेने की आजादी देने से आपसी आकर्षण कई गुना बढ़ेगा।
हेल्थ- खुली हवा में ज्यादा देर रहने से कान में दर्द या हल्की ठंड लगने की परेशानी हो सकती है।
डॉ. अजय भाम्बी
पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में जिम्मेदारियां ज्यादा रहेंगी, लेकिन कई काम भी पूरे हो जाएंगे। अपनी योजनाओं को लागू करने के लिए समय अनुकूल है। किसी खास व्यक्ति के कारण शाम बहुत सुखद बीतेगी। आमदनी के साधन बढ़ने से खर्चों को लेकर परेशानी नहीं होगी।
नेगेटिव- आलस और लापरवाही के कारण कोई काम बिगड़ सकता है। दूसरों की बातों में आने के बजाय अपनी समझ और मन की आवाज को प्राथमिकता दें। इससे सही दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। अपनी जिम्मेदारियों को निभाना चुनौतीपूर्ण रहेगा।
करियर- बिजनेस में काम करने के तरीके में सुधार आएगा। भरोसेमंद कारोबारी पार्टियों से अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। हालांकि पार्टनरशिप बिजनेस में कुछ परेशानियां आएंगी। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में फाइनेंस से जुड़े काम करते समय विशेष सावधानी रखनी होगी। लापरवाही से परेशानी में पड़ सकते हैं।
लव- पति-पत्नी के आपसी प्रयासों से घर में सुख-शांति बनी रहेगी। हालांकि प्रेम संबंधों में किसी कारण से भावनात्मक दूरी आ सकती है।
हेल्थ- ज्यादा चिंता और तनाव के कारण सिरदर्द और पेट खराब होने जैसी परेशानी बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2
डॉ. बबीना
आज अपनी संवेदनशीलता और दूसरों की भावनाएं समझने की क्षमता के कारण परिवार के लोगों का भरोसा जीतेंगे। घर के किसी उदास सदस्य की परेशानी बिना कहे समझ लेंगे और उन्हें भावनात्मक सहारा देंगे। पूजा-पाठ, ध्यान या आध्यात्मिक ग्रंथ पढ़ने में समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। हालांकि किसी अनजान व्यक्ति की बातों में आकर भावुकता में पैसा उधार देने से बचना होगा।
करियर- मनोविज्ञान, बच्चों की देखभाल, नर्सिंग, काउंसलिंग और फाइन आर्ट्स से जुड़े लोगों के काम की राष्ट्रीय स्तर पर तारीफ हो सकती है। टीम के सदस्यों के बीच चल रहे मनमुटाव को अपनी समझदारी और शांत व्यवहार से आसानी से सुलझा लेंगे। रचनात्मक लेखन, संगीत और फिल्म निर्माण से जुड़े लोगों को किसी प्रतिष्ठित बैनर के साथ काम करने का प्रस्ताव मिल सकता है।
लव- प्रेम संबंधों में गहरा भावनात्मक जुड़ाव और एक-दूसरे के प्रति समर्पण बढ़ेगा। पार्टनर के साथ समुद्र या नदी के किनारे शांत वातावरण में समय बिताने से सुकून मिलेगा। जीवनसाथी के मन में अपने प्रति सम्मान और आभार देखकर पुराने गिले-शिकवे दूर हो जाएंगे। सिंगल लोगों को किसी भावुक, कलाप्रेमी और ख्याल रखने वाले व्यक्ति से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।
हेल्थ- एड़ियों में हल्की सूजन या भारीपन महसूस हो सकता है। नींद से जुड़ी परेशानी को लेकर भी सतर्क रहें।
डॉ. अजय भाम्बी
पॉजिटिव- अपने लक्ष्य और कामों को विशेष प्राथमिकता देंगे। मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को तनावमुक्त महसूस करेंगे। परिवार की किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। इसके बाद अपने दूसरे कामों पर भी अच्छी तरह ध्यान दे पाएंगे।
नेगेटिव- कोई पेमेंट रुक जाने से मन परेशान रहेगा। दूसरों के निजी मामलों में हस्तक्षेप न करें। किसी बात को पूरी तरह समझे बिना अपनी राय देने से भी बचें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी होगा। रखरखाव से जुड़े कामों पर उम्मीद से ज्यादा खर्च हो सकता है।
करियर- बिजनेस में काम करने का तरीका बेहतर होगा और कुछ बदलाव भी होंगे। कारोबारी पार्टियों के साथ पैसों से जुड़े मामलों के कारण संबंध खराब न होने दें। शांत तरीके से परिस्थितियां संभालना बेहतर होगा। मशीनरी से जुड़े कारोबार में सफलता मिलेगी।
लव- पति-पत्नी के बीच नजदीकी बढ़ेगी। युवाओं को अपने प्रेम संबंधों में ईमानदारी बनाए रखनी होगी। एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी रहेगा।
हेल्थ- गैस और कब्ज की परेशानी रह सकती है। त्वचा से जुड़ी समस्याओं को लेकर भी सतर्क रहें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5
डॉ. बबीना
आज अपनी रचनात्मक सोच और पसंद के मुताबिक घर को खूबसूरत बनाने में रुचि रहेगी। परिवार में बच्चे के जन्म या संतान की किसी बड़ी रचनात्मक उपलब्धि से खुशियां मनाने का माहौल रहेगा। बालकनी में खास तरह के पौधे लगाने या ड्राइंगरूम की सजावट बदलने पर पैसा खर्च होगा। ननिहाल पक्ष से कोई कीमती उपहार या बड़ों का स्नेह और आशीर्वाद मिलने से खुशी महसूस होगी।
करियर- कंटेंट क्रिएशन, ब्रांड स्टोरीटेलिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग और पीआर से जुड़े लोगों के नए आइडिया उनके कार्यक्षेत्र में नया ट्रेंड शुरू करेंगे। किसी महिला बॉस या मार्गदर्शक के सहयोग से क्रिएटिव डायरेक्टर जैसी प्रतिष्ठित जिम्मेदारी मिल सकती है। विज्ञापन एजेंसियों और डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ नए अनुबंध होने से आमदनी तेजी से बढ़ेगी।
लव- पार्टनर की उन इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश करेंगे, जिनके बारे में उन्होंने कभी खुलकर बात नहीं की। उनके लिए कोई खास उपहार या सरप्राइज तैयार कर सकते हैं। नवविवाहित जोड़ों को संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। अविवाहित लोगों की मुलाकात किसी कलाप्रेमी, शांत और संवेदनशील व्यक्ति से हो सकती है। यह मुलाकात प्रेम संबंध में बदल सकती है।
हेल्थ- शारीरिक ऊर्जा अच्छी रहेगी। खुद को आकर्षक और तरोताजा महसूस करेंगे। गले और आवाज से जुड़ी परेशानियों के प्रति सतर्क रहें।
डॉ. अजय भाम्बी
पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से जिस काम के लिए बहुत मेहनत कर रहे थे, अब उसके बेहतर नतीजे मिलने वाले हैं। बच्चों से जुड़ी किसी समस्या का भी समाधान मिलेगा। महत्वपूर्ण फैसले लेने में परिवार के बुजुर्गों की सलाह मददगार साबित होगी।
नेगेटिव- जमीन से जुड़े दस्तावेजों और कागजी कार्रवाई की अच्छी तरह जांच-पड़ताल करना जरूरी होगा। छोटी-सी गलती से बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।
करियर- कार्यक्षेत्र में ज्यादा मेहनत करने का समय है। जल्द ही इसके अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी को उधार दी हुई रकम से जुड़ा मामला उलझ सकता है। ऐसी स्थिति में किसी विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर होगा। ऑफिस के काम से यात्रा भी करनी पड़ सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच सकारात्मक और सहयोगपूर्ण संबंध रहेंगे। परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने से सभी को खुशी मिलेगी।
हेल्थ- ज्यादा प्रदूषण और भीड़भाड़ वाले वातावरण के कारण एलर्जी की परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8
डॉ. बबीना
आज अनुशासन और बेहतर मैनेजमेंट से घर की व्यवस्था और मजबूत बनाएंगे। पिता या परिवार के किसी बुजुर्ग के साथ बैठकर पारिवारिक परंपराओं और भविष्य की योजनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेंगे। अपने प्रभाव और संपर्कों से सरकारी विभागों में अटके लाइसेंस या प्रॉपर्टी रजिस्ट्री के काम बिना रुकावट पूरे होंगे। कंस्ट्रक्शन, धातु और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों को बड़े सरकारी ठेके मिलने के योग हैं।
करियर- कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव तेजी से बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण कमेटी की कमान आपको सौंपी जा सकती है। सिविल सर्विसेज, डिफेंस, राजनीति, हैवी इंजीनियरिंग और उच्च प्रबंधन से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। आपके बनाए नियमों और अनुशासन के कारण ऑफिस में कामकाज की रफ्तार और बेहतर होगी। जूनियर कर्मचारी आपकी लगन और काम करने के तरीके से प्रेरित होंगे।
लव- रिश्तों में सुरक्षा और एक-दूसरे के प्रति वफादारी को प्राथमिकता देंगे। हालांकि पार्टनर पर हर बात में अपना अधिकार जताने से बचना होगा। वैवाहिक जीवन में प्यार और सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंधों को आगे बढ़ाने और परिवार के सामने शादी की बात रखने के लिए दिन बेहद अनुकूल है। सिंगल लोग किसी प्रभावशाली और आत्मनिर्भर व्यक्ति की ओर आकर्षित होंगे।
हेल्थ- हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी उभर सकती है। शरीर में अकड़न को लेकर भी सावधानी रखना जरूरी होगा।
डॉ. अजय भाम्बी
पॉजिटिव- रोजमर्रा के कामों से अलग कुछ समय अपने लिए निकालने से खुशी और नई ऊर्जा महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का विचार है तो उस योजना को आगे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल है।
नेगेटिव- जरूरत से ज्यादा शक करने की आदत आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। निजी जीवन से जुड़े मामलों में किसी तरह का जोखिम लेने से बचें। इसका नकारात्मक असर आपकी कार्यक्षमता पर भी पड़ सकता है।
करियर- मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े कामों पर ज्यादा ध्यान दें। अपने महत्वपूर्ण संपर्कों को भी मजबूत करें। इनसे उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को अपने काम के बेहतर नतीजों के लिए पुरस्कार मिल सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच प्यार और अच्छा तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों के कारण अपने निजी और जरूरी कामों के साथ समझौता न करें।
हेल्थ- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हालांकि मौजूदा वातावरण को देखते हुए सेहत के प्रति लापरवाही करना ठीक नहीं रहेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5
डॉ. बबीना
आज घर और कारोबार की जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा। घर के बिल भरने और बच्चों की फीस जमा करने के लिए बजट का बारीकी से हिसाब लगाना पड़ेगा। रिश्तेदारों के दो अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए समय का सही इस्तेमाल करना होगा। छोटे कारोबारियों को बिजनेस में पैसों की आवाजाही बनाए रखने के लिए उधारी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
करियर- ऑफिस में दो बड़े क्लाइंट के अलग-अलग काम तय समय पर पूरे करने में आपकी एक साथ कई काम संभालने की क्षमता की परीक्षा होगी। डाटा एनालिसिस, ऑडिट, सप्लाई चेन और इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को तेजी से फैसले लेने पड़ेंगे। पार्ट टाइम कंसल्टेंसी या किसी अतिरिक्त प्रोजेक्ट से कमाई के नए रास्ते खुलेंगे। कागजी कार्रवाई में जल्दबाजी करने के बजाय सभी आंकड़ों की दोबारा जांच करना बेहतर होगा।
लव- ऑफिस की व्यस्तता के कारण निजी जीवन के लिए समय निकालना मुश्किल रहेगा। इस बात को लेकर पार्टनर की कुछ शिकायतें हो सकती हैं। शाम को फोन या वीडियो कॉल पर अपनी दिनभर की व्यस्तता के बारे में बात करने से गलतफहमियां नहीं होंगी। सिंगल लोग दो संभावित रिश्तों में से किसी एक को चुनने को लेकर उलझन में रह सकते हैं।
हेल्थ- अनियमित समय पर भोजन करने और लगातार लैपटॉप पर काम करने के कारण सिरदर्द हो सकता है।
डॉ. अजय भाम्बी
पॉजिटिव- समय अनुकूल है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ संबंध और मजबूत होंगे। अपनी दिनचर्या और काम करने के तरीके में बदलाव लाने के लिए जो योजनाएं बनाई हैं, उन पर अमल करने का अच्छा समय है।
नेगेटिव- दूसरों के निजी मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। परिवार के बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन पर विशेष ध्यान दें। ससुराल पक्ष के साथ किसी बात को लेकर परेशानी हो सकती है। तनाव, चिंता और काम का दबाव भी बना रहेगा।
करियर- बिजनेस में अपनी सूझबूझ और समझदारी से किसी समस्या का समाधान निकाल लेंगे। काम पर पूरी तरह ध्यान देने से नई उपलब्धियां हासिल होंगी। हालांकि फिलहाल कोई नया काम शुरू करना उचित नहीं रहेगा।
लव- दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने से जुड़ा कोई काम बनने पर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
हेल्थ- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को स्वस्थ और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 4
डॉ. बबीना
आज परिवार में लंबे समय से छिपी हुई कोई कड़वी सच्चाई सामने आएगी और उससे जुड़ा मामला हमेशा के लिए सुलझ जाएगा। घाटे वाले पुराने सौदों या बोझ बन चुके समझौतों से बाहर निकलने का मुश्किल लेकिन सही फैसला लेंगे। बिजनेस में किसी भरोसेमंद व्यक्ति का बदला हुआ व्यवहार देखकर दुख हो सकता है। हालांकि इस अनुभव से आपको महत्वपूर्ण सीख मिलेगी। पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना बेहतर होगा।
करियर- कामकाज में बड़ा बदलाव आ सकता है। ऑफिस में पीठ पीछे राजनीति करने वाले सहकर्मियों की गतिविधियां सामने आएंगी। हालांकि अपने धैर्य और संयम से परिस्थितियां संभाल लेंगे। पुरानी नौकरी या पद से इस्तीफा देकर किसी बिल्कुल नए क्षेत्र में करियर बनाने का विचार मजबूत होगा। मुश्किल दौर अब खत्म होने वाला है, इसलिए धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा।
लव- प्रेम संबंधों में लंबे समय से चल रहे तनाव और अविश्वास का आज निर्णायक अंत हो सकता है। जो रिश्ता लगातार मानसिक परेशानी का कारण बना हुआ था, उससे बाहर निकलकर राहत महसूस करेंगे। पुरानी कड़वी बातों को बार-बार याद करने के बजाय खुद को संभलने के लिए समय दें। सिंगल लोग पुराने रिश्ते के दुख से उबरकर अपनी खुशियों को प्राथमिकता देंगे।
हेल्थ- ज्यादा मानसिक दबाव और थकान के कारण पीठ के ऊपरी हिस्से, गर्दन और रीढ़ में तेज दर्द हो सकता है। नींद की कमी से आंखों में जलन और चक्कर आने की परेशानी भी रह सकती है।
डॉ. अजय भाम्बी
पॉजिटिव- मीडिया और अपने संपर्कों के माध्यम से कोई ऐसी जानकारी मिलेगी, जिससे आपके काम आसान हो जाएंगे। महिलाएं घर और कारोबार दोनों की जिम्मेदारियों के बीच अच्छा तालमेल बनाने में सफल रहेंगी। दिन सुखद बीतेगा।
नेगेटिव- किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल होने से बचें, क्योंकि इससे आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचने की आशंका है। पिछली गलतियों और कमियों से सीखकर आगे बढ़ने का समय है। परिवार के बुजुर्गों और अनुभवी लोगों की सलाह पर अमल करना जरूरी होगा।
करियर- बिजनेस या नौकरी में बदलाव के साथ तबादले के योग बन रहे हैं। ये बदलाव आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। प्रॉपर्टी के कारोबार में अच्छी डील होने की संभावना है। शेयर बाजार और जोखिम वाले आर्थिक कामों में सावधानी रखनी होगी। धोखाधड़ी या विश्वासघात का सामना करना पड़ सकता है।
लव- परिवार के लोगों के बीच तालमेल की कमी के कारण तनाव रहेगा। घर में अनुशासन बनाए रखना जरूरी होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
हेल्थ- गले में इंफेक्शन की परेशानी हो सकती है। इसे लेकर लापरवाही करना ठीक नहीं रहेगा।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9
डॉ. बबीना
आज बड़ी सफलता और खुशियां मिलेंगी। परिवार में किसी बड़ी खुशखबरी या संतान की उपलब्धि के कारण उत्सव का माहौल बनेगा। सामाजिक और वैज्ञानिक गतिविधियों में आपके योगदान के लिए सार्वजनिक मंच पर सम्मानित किया जा सकता है। आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत रहेगी। शेयर बाजार या टेक्नोलॉजी से जुड़े निवेश से शानदार मुनाफे के ज्योतिषीय संकेत हैं। बिजनेस में नई पार्टनरशिप से लाभ के नए रास्ते खुलेंगे।
करियर- नई तकनीक विकसित करने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रिसर्च, मीडिया और सामाजिक उद्यम से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। उच्च अधिकारी आपकी प्रतिभा से प्रभावित होकर किसी अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट की कमान सौंप सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वालों के रुके हुए प्रमोशन और बकाया भत्तों की मंजूरी मिलने के प्रबल योग हैं।
लव- प्रेम संबंधों में खुलापन, अपनापन और खुशियां बढ़ेंगी। पार्टनर के साथ किसी खूबसूरत वादी या पर्यटन स्थल की यात्रा करने से रिश्ते में नया उत्साह आएगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के बेहतरीन प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें परिवार की तुरंत सहमति मिल जाएगी। वैवाहिक जीवन में चल रहे सभी मतभेद खत्म होंगे। आपसी प्रेम और भरोसा बढ़ेगा।
हेल्थ- लंबे समय से चली आ रही थकान और सुस्ती से पूरी तरह राहत मिलेगी। खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
Choose the examination timetable
Rajasthan State Open School, Jaipur
| Date | Senior Secondary · कक्षा 12 | Secondary · कक्षा 10 |
|---|---|---|
| 12 Dec 2026Saturday | हिन्दी (Hindi) · 301 01:00–04:00 PM |
सिन्धी (Sindhi) · 207 01:00–04:00 PM |
| 14 Dec 2026Monday | चित्रकला सिद्धान्त (Painting Theory) · 332 01:00–02:30 PM |
उर्दू (Urdu) · 206 01:00–04:00 PM |
| 17 Dec 2026Thursday | इतिहास (History) · 315 01:00–04:00 PM |
पंजाबी (Punjabi) · 210 01:00–04:00 PM |
| 18 Dec 2026Friday | गृह विज्ञान (Home Science) · 321 01:00–04:00 PM |
राजस्थानी (Rajasthani) · 208 01:00–04:00 PM |
| 19 Dec 2026Saturday | अंग्रेजी (English) · 302 01:00–04:00 PM |
संस्कृत (Sanskrit) · 209 01:00–04:00 PM |
| 21 Dec 2026Monday | भूगोल (Geography) · 316 01:00–04:00 PM |
अर्थशास्त्र (Economics) · 214 01:00–04:00 PM |
| 22 Dec 2026Tuesday | राजनीति विज्ञान (Political Science) · 317 01:00–04:00 PM |
मनोविज्ञान (Psychology) · 222 01:00–04:00 PM |
| 23 Dec 2026Wednesday | भौतिकी (Physics) · 312 01:00–04:00 PM |
गणित (Mathematics) · 211 01:00–03:30 PM |
| 24 Dec 2026Thursday | समाज शास्त्र (Sociology) · 331 01:00–04:00 PM |
अंग्रेजी (English) · 202 01:00–04:00 PM |
| 26 Dec 2026Saturday | पर्यावरण विज्ञान (Environment Science) · 333 01:00–04:00 PM |
डाटा एन्ट्री कार्य (Data Entry Operation) · 229 01:00–03:00 PM |
| 28 Dec 2026Monday | रसायन विज्ञान (Chemistry) · 313हिन्दी साहित्य (Hindi Literature) · 391 01:00–04:00 PM |
भारतीय संस्कृति एवं विरासत (Indian Culture and Heritage) · 223 01:00–04:00 PM |
| 29 Dec 2026Tuesday | मनोविज्ञान (Psychology) · 328 01:00–04:00 PM |
हिन्दी (Hindi) · 201 01:00–04:00 PM |
| 30 Dec 2026Wednesday | जीव विज्ञान (Biology) · 314अंग्रेजी साहित्य (English Literature) · 392 01:00–04:00 PM |
गृह विज्ञान (Home Science) · 216 01:00–03:30 PM |
| 31 Dec 2026Thursday | व्यवसाय अध्ययन (Business Studies) · 319कृषि रसायन विज्ञान (Agriculture Chemistry) · 396 01:00–04:00 PM |
सामाजिक विज्ञान (Social Science) · 213 01:00–04:00 PM |
| 01 Jan 2027Friday | डाटा एंट्री कार्य (सिद्धांत) (Data Entry Operations-Th) · 336 01:00–03:00 PM |
चित्रकला (सिद्धांत) (Painting Theory) · 225 01:00–02:30 PM |
| 02 Jan 2027Saturday | कम्प्यूटर विज्ञान (Computer Science) · 330 01:00–04:00 PM |
व्यवसाय अध्ययन (Business Studies) · 215 01:00–04:00 PM |
| 04 Jan 2027Monday | लेखाशास्त्र (Accountancy) · 320कृषि विज्ञान (Agriculture Science) · 394 01:00–04:00 PM |
विज्ञान (Science) · 212 01:00–03:30 PM |
| 05 Jan 2027Tuesday | अर्थशास्त्र (Economics) · 318कृषि जीव विज्ञान (Agriculture Biology) · 395 01:00–04:00 PM |
— |
| 06 Jan 2027Wednesday | गणित (Mathematics) · 311 01:00–04:00 PM |
— |
| 07 Jan 2027Thursday | उर्दू (Urdu) · 306संस्कृत (Sanskrit) · 309सिन्धी साहित्य (Sindhi Literature) · 393 01:00–04:00 PM |
— |
Practical papers are held at the allotted centre in this same period. The centre superintendent allots the batch.
राज्य स्तरीय समान परीक्षा योजना
प्रथम पारीप्रातः 09:30 से अपराह्न 12:45 तक
द्वितीय पारीअपराह्न 01:15 से सायं 04:30 तक
प्रथम पारीप्रातः 09:30 से अपराह्न 12:45 तक
द्वितीय पारीअपराह्न 01:15 से सायं 04:30 तक
प्रथम पारीप्रातः 09:30 से अपराह्न 12:45 तक
द्वितीय पारीअपराह्न 01:15 से सायं 04:30 तक
संशोधन आदेश के अनुसार प्रथम पारी में किसी भी परीक्षा का आयोजन नहीं है।
द्वितीय पारीअपराह्न 01:30 से सायं 04:15 तक
प्रथम पारीप्रातः 09:30 से अपराह्न 12:45 तक
द्वितीय पारीअपराह्न 01:15 से सायं 04:30 तक
प्रथम पारीप्रातः 09:30 से अपराह्न 12:45 तक
द्वितीय पारीअपराह्न 01:15 से सायं 04:30 तक
प्रथम पारीप्रातः 09:30 से अपराह्न 12:45 तक
द्वितीय पारीअपराह्न 01:15 से सायं 04:30 तक
प्रथम पारीप्रातः 08:30 से अपराह्न 12:45 तक
द्वितीय पारीअपराह्न 01:15 से सायं 04:30 तक
संशोधन आदेश से जोड़ी गई पारी।
प्रथम पारीप्रातः 09:30 से अपराह्न 12:45 तक
कार्यालय पंजीयक, शिक्षा विभागीय परीक्षाएँ, बीकानेर
राजकीय व गैर राजकीय विद्यालय कक्षा 9 से 12 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 25 नवम्बर 2026 से 12 दिसम्बर 2026 तक होगी। प्रश्नपत्र वितरण और परीक्षा संचालन इन्हीं निर्देशों के अनुसार करें।
प्रश्नपत्र वितरण की सफलता केवल प्रश्नपत्र पहुँचाने में नहीं है। सही विद्यालय को सही कक्षा, सही विषय और सही मात्रा में प्रश्नपत्र समय पर उपलब्ध कराना और उनकी गोपनीयता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।